जिले के बैकुण्ठपुर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व द्वारा सड़क दुर्घटना में मृत शांति बाई के परिजनों को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है। मृतका के वारिस सुमेर सिंह एवं महेश सिंह को पच्चीस हजार रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
यह राशि मांग संख्या-02, लेखाशीर्ष 2235 - सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याण (800) अन्य व्यय, (1982) दुर्घटना में मृतकों के परिवार तथा घायलों को वित्तीय सहायता (आयोजनेत्तर) के अंतर्गत स्वीकृत की गई है।
स्वीकृत राशि को चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में ही व्यय किया जाएगा। यह सहायता शासन की उस योजना के अंतर्गत दी जाती है, जिसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं के पीड़ितों या उनके परिवारों को तत्काल राहत प्रदान करना है।
प्रशासन द्वारा कार्यवाही करते हुए पीड़ित परिवार को यह सहायता राशि स्वीकृत की गई, जिससे उन्हें कठिन समय में कुछ आर्थिक संबल मिल सके।